डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता – 2047 में शिक्षा की परिकल्पना” का आयोजन विद्यार्थियों को वर्ष 2047 की भावी शिक्षा व्यवस्था की कल्पना करने तथा उसे रचनात्मक और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से किया गया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल एवं वर्चुअल लर्निंग, तकनीक आधारित शिक्षा, कौशल विकास, समान एवं समावेशी शिक्षा तथा स्मार्ट शिक्षण जैसे विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, डिजिटल कौशल तथा भविष्य की शिक्षा के प्रति दूरदर्शी दृष्टिकोण को प्रोत्साहित किया गया।